---विज्ञापन---

लखनऊ: बेसमेंट की खुदाई में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 9 को बचाया

यूपी: लखनऊ के हसनगंज रोड पर एक 5 मंजिला इमारत मंगलवार शाम भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 9 लोगों को जिंदा बचाया जा चुका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। आशंका है कि इसी कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल […]

---विज्ञापन---

यूपी: लखनऊ के हसनगंज रोड पर एक 5 मंजिला इमारत मंगलवार शाम भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 9 लोगों को जिंदा बचाया जा चुका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। आशंका है कि इसी कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है। जांच के बाद स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।

और पढ़िए –JNU के छात्रों का दावा- BBC Documentary की स्क्रीनिंग के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया पथराव

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वहीं, घटना के बाद आसपास इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना से करीब तीन घंटे पहले भूकंप भी आया था। सूचना मिलने पर मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य लोग पहुंचे।

और पढ़िए –Patna: पुलिस-पब्लिक के बीच जमकर बवाल, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

घटनास्थल पर बचाव दल की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल अन्य लोगों के इमारत में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल पर दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस समेत अन्य बचाव दल ज़ुटा है।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

(www.mnspas.com)

First published on: Jan 24, 2023 08:58 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola