प्यार, जेंडर चेंज और रेपः लड़की से लड़का बनी सना और सोनल की खतरनाक हुई लड़ाई, जानें पूरा मामला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Jhansi Gender Change: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले दो युवतियों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ साथ रहने का फैसला किया।
कुछ दिन साथ रहने के बाद एक लड़की ने अपने जेंडर (Gender Change) बदल लिया। वह सना से सोहिल खान हो गया। अब इस रिश्ते में एक तीसरे शख्स (युवक) की एंट्री हो गई है, जिसके बाद लड़की से लड़का बना सोहेल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक मामले की शुरुआत वर्ष 2016 से हुआ। वैसे तो कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। सना नाम की एक लड़की सरकार नौकरी में है। उसकी पोस्टिंग झांसी जिले में हुई।
पोस्टिंग के करीब एक साल तक उसे सरकारी क्वार्टर नहीं मिला। इसलिए वह एक घर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रही। यहां मकान मालिक की बेटी सोनल से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।
दोनों लड़कियों की करीबियों को देखकर परिवार वालों ने विरोध किया और सना का घर खाली करने के लिए कहा। इसी दौरान सना को सरकारी क्वार्टर मिल गया। बताया गया है कि यहां सोनल अक्सर सना से मिलने के लिए आती थी।
अब दोनों का प्यार परवान चढ़ चुका था। साथ रहने का फैसला करने हुआ और तय किया कि सना अपना लिंग (जेंडर) बदलवाएगी। दोनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल भी आए। जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की हां कर दी।
बताया गया है कि 22 जून 2020 को सना की सर्जरी हुई। इसके बाद सना ने अपना आधिकारिक नाम सोहेल खान रख लिया। सना (सोहेल) ने दावा किया है कि अस्पताल में सोनल ने उसकी पत्नी के तौर पर सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।
इसके बाद दोनों झांसी में आकर रहने लगे। वर्ष 2022 में सोनल की भी एक अस्पताल में नौकरी लग गई। अब सोहेल का आरोप है कि सोनल के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है। इस कारण दोनों में काफी बहस भी होती है।
सोहेल का आरोप है कि उसने जब मामले की जानकारी की तो पता चला कि उसके अस्पताल में कोई ज्ञान नाम का शख्स है, जिसके कारण वह ज्यादातर समय अस्पताल में बिताती है।
जब मामला ज्यादा आगे बढ़ा तो सोनल ने कह दिया कि वह ज्ञान के साथ रहना चाहती है। इसके बाद सोनल ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जानकारी होने पर सना (सोहेल) ने भी कोर्ट का दरवाजा खटकाया है। सोनल अब अपने परिवार के साथ रह रही है।
उसने सना (सोहेल) के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जब सना (सोहेल) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो उसने अपनी आप बीती बताई।
अब सना ने कोर्ट का दरवाजा खटकाया है। वहीं कोर्ट से कई समन जारी होने के बाद जब सोनल पेश नहीं हुई तो पुलिस ने उसे 18 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि फिलहाल वह जमानत पर है। मामले में अब अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: