Congress Candidate List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उसने शुक्रवार को राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव समिति का भी ऐलान किया गया। इस समिति का संयोजक अजय राय को बनाया गया है। आज इस समिति की बैठक होगी, जिसमें समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत मिली 17 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय करेंगे। इस दौरान वे ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कंट्रोल रूम और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
11 मार्च को हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा
माना जा रहा है कि 11 मार्च को कांग्रेस 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। इस दिन अविनाश पांडेय केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि उम्मीदवारों का नाम दो चरणों में घोषित किए जा सकते हैं।
आज शाम दिल्ली जाएंगे अविनाश पांडेय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडेय आज लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक करेंगे। इसके बाद वे शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। उनका 11 और 12 मार्च को होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम भी टल गया है।
रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस की बैठक में 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इन सीटों में अमेठी और रायबरेली सीट भी शामिल है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, राहुल गांधी के वायनाड के अलावा, अमेठी से भी चुनाव लड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग में हो क्या रहा है? अरुण गोयल के इस्तीफे से मोदी सरकार पर उठे सवाल
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस ने 8 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट से फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, शशि थरूर को तिरुअनंतपुरम और केसी वेणुगोपाल को अलप्पुझा को प्रत्याशी बनाया गया है। जिन राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, उसमें केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, मेघालय नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट कब आएगी? इस दिन उम्मीदवारों के नाम से उठ सकता है पर्दा
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
55 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
23 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines