कौन हैं Avinash Pandey, जिन्हें प्रियंका गांधी की जगह यूपी कांग्रेस का बनाया गया प्रभारी; महाराष्ट्र से है खास कनेक्शन

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे को यूपी का प्रभारी नियुक्त किया है।

avinash pandey

Avinash Pandey को बनाया गया UP कांग्रेस का प्रभारी

Who is Avinash Pande: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसे पार्टी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। आइए, जानते हैं कि अविनाश पांडे कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा…

विज्ञापन

कौन हैं अविनाश पांडे?

विज्ञापन

अविनाश पांडे की गिनती कांग्रेस के पुराने नेताओं में होती है। वे इस समय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हैं। वे युवा कांग्रेस में महासचिव के पद पर भी रहे। पांडे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन

राहुल बजाज के खिलाफ लड़ा चुनाव

अविनाश पांडे ने उद्योगपति राहुल बजाज के खिलाफ 2008 में राज्यसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन एक वाट से हार गए। इसके बाद 2010 में वे महाराष्ट्र से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए।

विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए मुकुल वासनिक को गुजरात, जितेंद्र सिंह को असम और मध्य प्रदेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक, दीपक बबारिया को दिल्ली और हरियाणा, सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ और कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन

राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का बनाया गया प्रभारी

इसके अलावा, रमेश चेन्निथाला को महाराष्ट्र, मोहन प्रकाश को बिहार, चेल्लाकुमार को मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश; अजय कुमार को ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी; भरत सिंह सोलंकी को जम्मू-कश्मीर, राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान, देवेंद्र यादव को पंजाब, मानिकराव ठाकरे को गोवा, दमन& दीव और दादरा&नगर हवेली; गिरिश चोडनकर को त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर और नगालैंड; मानिकराम टैगौर को आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ