congress second candidate list 2024 lok sabha election

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट कब आएगी? इस दिन उम्मीदवारों के नाम से उठ सकता है पर्दा

Congress Second Candidate List: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट अगले हफ्ते जारी होने की संभावना है। इससे पहले, कांग्रेस ने 8 मार्च को 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें राहुल गांधी और शशि थरूर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

Congress Second Candidate List 2024 : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी की। इस लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम थे। अब मन में यह सवाल उठ रहा है कांग्रेस अपनी दूसरी लिस्ट कब जारी करेगी। हालांकि, अब इससे पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन

15 सीटों पर नहीं बन पाई सहमति

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले स्क्रीनिंग कमेटी 2 दिन उम्मीदवारों को नाम पर मंथन करेगी। इसके बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होगा। बताया जाता है कि करीब 15 सीटों पर अब तक आम सहमति नहीं बन पाई है।

विज्ञापन

12 मार्च को जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 11 मार्च को होनी है। ऐसे में उम्मीद है कि 12 मार्च को  वह अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। पहली लिस्ट में राहुल गांधी, शशि थरूर, भूपेश बघेल और केसी वेणुगोपाल समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने राहुल गांधी को केरल की वायनाड, भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, डीके सुरेश को बेंगलुरु ग्रामीण, शशि थरूर को केरल की तिरुअनंतपुरम और केसी वेणुगोपाल को केरल की अलप्पुझा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। कर्नाटक की शिमोगा सीट से गीता शिवराज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है, जो कन्नड़ एक्टर शिवराज कुमार की पत्नी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

9 राज्यों में घोषित किए गए उम्मीदवार

कांग्रेस की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 6, कर्नाटक की 7, केरल की 16, मेघालय की 2, तेलंगाना की 4, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम की 1-1 सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के 15, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के 24 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा, 50 साल से कम उम्र के 12 प्रत्याशी, 50-60 उम्र के 8 प्रत्याशी, 61-70 साल के 12 प्रत्याशी और 71-76 साल के 7 प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ