कुशीनगर एक्सप्रेस में मची अफरातफरी, टॉयलेट में मिला 3 साल के बच्चे का शव

गोरखपुर से मुंबई आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट के कूड़ेदान में एक 3 साल के बच्चे का शव मिला है। मौके पर आरपीएफ और जीआरपी ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Kushinagar Express news

मुंबई के कुर्ला इलाके स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गोरखपुर से मुंबई आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के टॉयलेट के डस्टबिन से 3 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन टर्मिनस पर पहुंची, ट्रेन में पैसेंजर्स ने स्मेल आने की शिकायत की। जांच करने पर रेलवे पुलिस को बच्चे का शव डस्टबिन में मिला। पुलिस को शुरू की जांच में पता चला कि बच्चे की हत्या कर शव को टॉयलेट के डस्टबिन में जबरदस्ती भरकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन

इस घटना की मौके पर सूचना मिलते ही जीआरपी और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस बच्चे की पहचान नहीं कर पाई है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सूत्रों के मुताबिक, हत्या का आरोप जिस शख्स पर लगा है, वह मृतक का रिलेटिव बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की मां ने जताया चचेरे भाई पर शक

पुलिस ने बताया कि मरने वाला 3 साल का लड़का है और उसका गला काट कर मौत के घाट उतारा है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 21 तारीख को मृतक की मां की शिकायत पर चचेरे भाई पर अपहरण का मामला सूरत ग्रामीण के अमरोली पुलिस स्टेशन में दर्ज है। चचेरे भाई का नाम विकाश शाह और उसकी उम्र 25 साल है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

गोरखपुर से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली खुशी नगर एक्सप्रेस में 3 से 5 साल के मासूम बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बीती रात करीब 1 बजे के आस पास ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। ट्रेन खाली होने के बाद सफाई कर्मी ट्रेन की साफ सफाई कर रहे थे। तभी थर्ड AC के बी2 कोच के बाथरूम के डस्टबिन में युवक का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन

सफाई कर्मी ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ को दी। गुजरात की अमरोली पुलिस मुंबई के आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें, आरोपी का आखिरी लोकेशन बांद्रा में पाया गया है। आरोपी बार बार अपना फोन बंद चालू कर रहा है। बच्चा और आरोपी मौसेरे भाई हैं। दोनों का परिवार बिहार के सीवान का रहने वाला है। मृतक बच्चे की मां तीन0बहन हैं और आरोपी इलाज के सिलसिले में कुछ दिन पहले सूरत में आया था। फिलहाल, इस मामले में GRP ने ADR दर्ज किया है। बच्चे के परिवार का स्टेटमेंट दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ