उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के आज खुले कपाट, 20 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजा दरबार

Kedarnath dham

Kedarnath Dham : उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज खुल गए। सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चारण के बीच बाबा केदारनाथ के कपाट खोले गए। इस मौके पर 20 क्विंटल से ज्यादा फूलों से बाबा के दरबार को सजा गया।

https://twitter.com/ani_digital/status/1650669517679230976?s=20

जिस वक्त मंदिर के कपाट खोले गए उस समय वहां करीब 8,000 श्रद्धालु मौजूद थे। अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1650671530102390785?s=20

आपको बता दें कि इन दिनों केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान बाबा केदार के धाम की भव्य छटा देखने को मिली।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ