Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News: कानपुर सीएम योगी आदित्यनाथ कृषि छात्रों को किया संबोधित, नेचुरल फार्मिंग वर्कशॉप में लिया हिस्सा

Kanpur Ki Taaza Khabar: 18 जून को कानपुर और आसपास के इलाकों में कई घटनाएं मीडिया की सुर्खियां बनीं. शहर में मौसम के बदलते मिजाज, बड़ी घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. वहीं एजुकेशन, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़े कई अहम अपडेट भी सामने आते रहते हैं. कानपुर की हर बड़ी और ताजा खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, आप यहां आसानी से पढ़िए दिनभर के बड़े न्यूज अपडेट्स.

Kanpur News Today

AI Image

Kanpur News Today: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 18 जून को कानपुर के दौरे आए. उन्होंने नगर के चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में नेचुरल फार्मिंग वर्कशॉप को संबोधित किया. फिर शाम 4 बजे के करीब वो लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे. ऐसा पहली दफा हो रहा है कि सीएम योगी इस कार्यशाला में अपनी बात रखी. इस कार्यक्रम में तकरीबन 500 से ज्यादा किसान मौजूद रहे.

विज्ञापन

सीएम के कानपुर दौरे के लिए पुलिस और तमाम अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, और ट्रैफिक रूट्स को लेकर भी एडवाइजरी जारी कर दी है.

विज्ञापन

कानपुर की पल-पल की अपडेट्स यहां देखें

LIVE UPDATES

Kanpur Live: कानपुर दक्षिण डीसीपी ने की जन सुनवाई

कानपुर दक्षिण क्षेत्र में जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस दीपेंद्र नाथ चौधरी ने अपने ऑफिस पहुंचे नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित मामलों के तुरंत समाधान के लिए थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए. पुलिस उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि मामलों की प्रगति और समाधान की जानकारी समय-समय पर उन्हें भी मुहैया कराई जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिल सके.

Kanpur Live: कानपुर के विकास पर सीएम योगी ने दिया जोर

कानपुर में सीएम योगी ने कहा कि जब प्राकृतिक खेती होगी, तो कानपुर और देश का विकास होगा. यूपी के विकास के साथ भारत का विकास संभव है.

Kanpur Live: सीएम योगी ने गौ आधारित खेती पर जोर दिया

सीएम ने गौ आधारित खेती को बढावा देने पर जोर दिया, ताकि गौ माता को कटने से बचाया जा सके. इससे फसलों को पशुओं से नुकसान होने से बचाया जा सकेगा.

Kanpur Live: सीएम ने प्राकृतिक खेती की अपील की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है, क्योंकि इस भोजन में केमिकल की कमी होती है, जिससे हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं.

Kanpur Live: कानपुर में सीएम योगी का भाषण

पीएम नरेंद्र मोदी के किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को फायदा हुआ. इसके अलावा फर्टिलाइजर में भी केंद्र सरकार ने सब्सिडी दी ताकी मुनाफे को बढ़ाया जा सके.

Kanpur Live: कानपुर में सीएम योगी का भाषण

योगी आत्यनाथ ने कहा कि साल 2014 से पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2014 से पहले लाखो किसानों ने इसलिए आत्महत्या की क्योंकि लागत के हिसाब से उत्पादन नहीं होता था, जिससे अन्नदाता को काफी नुकसान होता है.

Kanpur Live: कानपुर में सीएम योगी का भाषण

सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर में चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को गरीब रखा गया और आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि प्रदेश में सही नेतृत्व की कमी थी.

Kanpur Live: कानपुर के ट्रैफिक का हाल

सीएम योगी के दौरे के बावजूद कानपुर के ट्रैफिक पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, नगर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कानपुर-नौबस्ता चौराहा पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है. हालांकि कानपुर-रमईपुर चौराहा पर यातायात का दबाव है, लेकिन इसको दुरुस्त करने के लिए मौके पर पुलिस मौजूद है.

Kanpur Live: कानपुर मे सीएम का कार्यक्रम

सीएम योगी आदित्यनाथ चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी परिसर में लगाई गई प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे, जहां वो किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और फील्ड के एक्सपर्ट्स के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे. इसके बाद वो प्राकृतिक खेती पर केंद्रित कार्यशाला में हिस्सा लेंगे और उससे जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जानकारी हासिल करेंगे. कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करने की भी व्यवस्था की गई है. हालांकि आयोजन से ठीक पहले सम्मान पाने वाले किसानों की सूची में संशोधन किया गया है. शुरुआती योजना के मुताबिक ज्यादा संख्या में किसानों को सम्मानित किया जाना था, लेकिन अब सीएम सिर्फ 10 चयनित किसानों को सम्मान प्रदान करेंगे.

Kanpur Live: कानपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को तकरीन घंटे के कानपुर दौरे पर पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12:10 बजे चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी कैंपस स्थित हेलीपैड पर उतरा. सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों ने सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं. कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Kanpur Live: कैसा है आज कानपुर के मौसम का हाल?

कानपुर में आज गर्मी काफी ज्यादा सताएगी, क्योंकि तापमान 31 से 41 डिग्री सेल्सियस रहन की उम्मीद है, साथ ही ह्यूमिडिटी भी आपको काफी ज्यादा परेशान कर सकती है. आपके लिए बेहतर है कि तेज धूप में घर से बाहर कम निकलें.

Kanpur Live: ED ने अवैध किडनी व्यापार को लेकर तेज की कार्रवाई

किडनी की अवैध खरीद-फरोख्त और गैरकानूनी ट्रांसप्लांट से जुड़े मामले में अब ईडी ने भी कार्रवाई तेज कर दी है. एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ईडी का मेन फोकस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की वित्तीय गतिविधियों और अवैध रूप से अर्जित धन के उपयोग की पड़ताल करना है. ये मामला तब सामने आया था जब केशवपुरम स्थित आहूजा अस्पताल में 29 मार्च की रात मुजफ्फरनगर निवासी पारुल का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था. जांच में सामने आया कि बिहार के बेगूसराय के रहने वाले आयुष ने पारुल को अपनी किडनी दी थी. पुलिस ने 30 मार्च को कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया था. शुरुआती जांच के बाद अस्पताल संचालक डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुरजीत आहूजा, आरोही अस्पताल के संचालक राजेश, मेडलाइफ के संचालक रामप्रकाश, प्रिया अस्पताल के संचालक नरेंद्र सिंह और कथित बिचौलिए शिवम अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

Kanpur Live: मूकबधिर बच्चों के थेरेपी सेंटर में आग से अफरा-तफरी

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के वसंत विहार में मंदबुद्धि बच्चों के लिए बनें थेरेपी सेंटर में बुधवार की रात इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते वक्त शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही वक्त में आज बेकाबू होने लगी. एक डॉक्टर दंपति ने खुद को बचाने के लिए पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई. खबर लगते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तकरीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक थेरेपी सेंटर में काफी नुकसान हो गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ