आर्थिक तंगी के चलते पति ने पत्नी और मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या

Kanpur murder: पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

crime news

मुंबई में कपल का मिला शव।

Kanpur murder: कानपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी व बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद भी खुदकुशी करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि शख्स आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस को धटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट या वारदात का कबूलनामा नहीं मिला है। आरोपी पति की हालत अभी गंभीर है। पुलिस उसके बयानों का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि परिवार था मिलनसार

पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र के सानिगवा इलाके का है। डबल मर्डर की सूचना से जिला आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से अभी तक की पूछताछ में पता चला कि परिवार काफी मिलनसार था। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि एक झटके में पूरा परिवार बिखर गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मृतक ने किससे पैसे उधार लिए थे।

विज्ञापन

सगाई के दिन ही सड़क हादसे में हुई लड़के की मौत

एक अन्य मामले में सगाई के दिन ही एक युवक और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। दरअसल, कानपुर के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरायं गांव के समीप एक कार और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। मरने वाले एक युवक की पहचान शाहबाज के रूप में हुई है। शाहबाज की सोमवार को ही सगाई थी। वह सगाई समारोह से अपने घर लौट रहा था।

शादी के घर में अचानक पसरा मातम

पुलिस के अनुसार यह हादसा मुगल रोड पर हुआ है। हादसे के बाद आसपास मोजूद लोगों ने किसी तरह पांच घायलों को बाहर निकाला। सभी पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने घायलों को कानपुर अस्पताल में रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसे से शादी के घर में अचानक मातम पसर गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ