यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कार, जिंदा जल गए पांच लोग
Mathura Yamuna Expressway Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर कार और बस के बीच हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की जान जाने की खबर मिली है।
Edited By Gaurav Pandey

हादसे के बाद कार और बस में लगी आग
Edited By Gaurav Pandey

हादसे के बाद कार और बस में लगी आग
Mathura Yamuna Expressway Accident : मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह बेहद भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार यात्री बस से टकरा गई। जानकारी के अनुसार हादसे की वजह से कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
ये भीषण सड़क हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है। बताया जा रहा है आगरा से नोएडा जा रही बस तिरछी हुई, ठीक उसी समय कार की उससे भिड़ंत हो गई।#roadaccident #yamunaexpressway pic.twitter.com/95k1WZP5W2
— Faraaz Haseeb Khan (@khan_faraazh) February 12, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार कार में सवार लोग आगरा की ओर से नोएडा जा रहे थे। मथुरा में एक्सप्रेसवे पर एक बस कार से आगे चल रही थी जिसका टायर पंक्चर हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और कार पीछे से बस से टकरा गई। टक्कर के बाद आग भी लग गई और कार सवार समय रहते बाहर नहीं निकल पाए।
बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। अभी जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हुई है। हादसे का शिकार हुई कार स्विफ्ट डिजायर थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिशि की जा रही है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: