Kanpur: युवती को पति से तलाक लेना पड़ा भारी, घर पर किया पथराव; मामला CCTV में कैद

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती को अपने पति से तलाक लेना भारी पड़ गया। महिला के पति ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बीती रात घर पर पथराव किया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।

Court

kanpur news

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना स्थित कर्रही इलाके में रहने वाली एक युवती को अपने पति से तलाक लेना भारी पड़ गया। महिला के पति ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बीती रात घर पर पथराव किया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। बता दें, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना स्थित कर्रही की रहने वाली युवती का विवाह 8 साल पहले कैंट काकोरी के रहने वाले युवक से हुआ था। युवती का आरोप है कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता था। अगर वह इस बात का विरोध करती थी तो पति आए दिन मारपीट करता था। इन्हीं हरकतों से तंग आकर युवती ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसके बाद यह सारी घटना हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ