Kanpur Dehat: घरेलू कलह में 2 मासूम बच्चों व पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दी, जानें पूरा मामला
Edited By Amit Kasana

crime scene
Edited By Amit Kasana

crime scene
कानपुर देहात से प्रांजुल मिश्रा की रिपोर्ट: कानपुर देहात में अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मरने वालों की पहचान इंद्रपाल निषाद (40 ), पत्नी निशा (38), पुत्र प्रवेश (13), पुत्री जाह्नवी (8 ) के रूप में हुई है।
इंद्रपाल ने तीनों ने पीट-पीटकर हत्या की है। घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर का है। पुलिस को एक परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मृत होने की सूचना मिली। इंद्रपाल छत से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वहीं, पत्नी व बच्चे बिस्तर पर औंधे मुंह पड़े थे। जिनके ऊपर घर के सारे कपड़े पड़े हुए थे।
इंद्रपाल गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह कानपुर आया था। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच घरेलू कलह रहती थी। जिससे आशंका है कि इंद्रपाल ने इसी कारण से घटना को अंजाम दिया है। एसपी पुलिस बीबी जीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी की। उन्होंने कहा दंपती के बीच विवाद की जानकारी प्राप्त हुई है। हत्या व आत्महत्या का कारण क्या रहा है इस बात की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: