Jhansi News: पत्नी ने चिकन पकाने से इनकार किया तो शख्स ने उठा लिया खौफनाक कदम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक शख्स ने महज इस बात पर फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि उसकी पत्नी चिकन पकाने से इनकार कर दिया था। बताया गया है कि पति शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद भी होता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना झांसी के प्रेम नगर इलाके की है। यहां रहने वाले पवन की करीब 4 साल पहले प्रियंका से शादी हुई थी। पवन इलाके की एक फर्नीचर की दुकान में काम करता था। दोनों की दो साल की बेटी भी है। परिवार वालों ने बताया कि पवन शराब पीने का आदी थी, जबकि उसकी पत्नी उसकी इस आदत का विरोध करती थी। दोनों में झगड़े भी होते थे।
बताया गया है कि गुरुवार रात को भी पवन शराब पीकर घर आया था। इसके बाद पवन ने पत्नी से उसके लिए चिकन बनाने को कहा, जिस पर प्रियंका ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि रात का खाना पहले ही बना लिया है। बस इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। प्रियंका अलग कमरे में सोने के लिए चली गई।
परिवार वालों ने बताया कि कुछ घंटों के बाद जब पवन का भाई रात में जागा तो पवन कमरे में फंदे से लटका हुआ है। चीख पुकार सुनकर सभी घर वाले जाग गए। उन्होंने पवन को फंदे से उतारा और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: