कैंटीन के छोले भटूरे में निकला कीड़ा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल का मामला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्रतिष्ठित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल की कैंटीन में शनिवार को बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) के दौरान एक अभिभावक की थाली में परोसे गए भटूरे पर कीड़ा मिला, जिसे देख मौके पर मौजूद अभिभावक भड़क उठे।

Pacific World School Bhatura
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्रतिष्ठित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल की कैंटीन में शनिवार को बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) के दौरान एक अभिभावक की थाली में परोसे गए भटूरे पर कीड़ा मिला, जिसे देख मौके पर मौजूद अभिभावक भड़क उठे। कैंटीन की स्वच्छता व गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई की बात कही है।

पीटीएम के दौरान का मामला
आज शनिवार को स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग थी। एक अभिभावक अपने बच्चे के साथ स्कूल परिसर में मौजूद कैंटीन से छोले-भटूरे का ऑर्डर कर रहे थे। जब ऑर्डर तैयार होने के बाद प्लेट दी गई तो उसमें रखे भटूरे के ऊपर कीड़ा नजर आया। यह देख अभिभावक ने तुरंत कैंटीन स्टाफ से जवाब मांगा और अन्य मौजूद अभिभावकों को भी जानकारी दी।

Advertisment

कैंटीन प्रबंधन पर आरोप
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल जैसी जगह पर खाने में इस प्रकार की लापरवाही बेहद चिंताजनक है। कैंटीन में परोसे जाने वाले खाने की कीमत तो ज्यादा होती है लेकिन स्वच्छता और गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल से भी इस विषय में शिकायत की है।

स्कूल प्रबंधन बोला होगी कार्रवाई
पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल के मीडिया प्रभारी में बताया कि स्कूल की कैंटीन आउटसोर्स की गई है। इस मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कैंटीन संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ