ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 3 दिन से नहीं है बिजली, 350 परिवारों का जनजीवन प्रभावित

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के ए और एम टावर के निवासी पिछले 3 दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे है। बृहस्पतिवार से शुरू हुई बिजली कटौती अभी तक जारी है।

Greater Noida West Electricity Fault
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के ए और एम टावर के निवासी पिछले 3 दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे है। बृहस्पतिवार से शुरू हुई बिजली कटौती अभी तक जारी है। बिजली नहीं आने से करीब 350 परिवारों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

हर बार मिल रहा आश्वासन
निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मेंटेनेंस प्रबंधन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। शुक्रवार और शनिवार को भी सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों में रोष फैल गया। लोगों का आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

Advertisment

सड़क पर उतरकर जताया विरोध
जब बिजली बहाल नहीं हुई तो नाराज निवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन ए और एम टावर की लाइन में फॉल्ट आ गया जिससे वहां सप्लाई नहीं हो सकी।

डीजी पर निर्भरता बनी मुसीबत
निवासी नवीन और अभिषेक ने बताया कि बिजली कटौती के चलते दोनों टावरों में डीजल जनरेटर (डीजी) से बिजली सप्लाई दी जा रही है। डीजी से मिलने वाली बिजली की लागत 26 प्रति यूनिट है जिससे निवासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उनका आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही के कारण उन्हें यह समस्या झेलनी पड़ रही है।

गर्मी में बढ़ी समस्या
सीनियर सिटीजन वरीश यादव ने बताया कि तेज गर्मी और उमस के बीच बिजली ना होने से बच्चों और बुजुर्गों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर बार सिर्फ कहा जा रहा है कि रात तक समस्या ठीक हो जाएगी लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ