Indian Railway: 2 जनवरी तक यूपी-बिहार से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, इनका बदला गया रूट, देखें पूरी List
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Indian Railway: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें दो फरवरी तक के लिए रद्द (Cancelled Trains) कर दी गई है। इतना ही नहीं कई ट्रेनों के समय के साथ उनका रूट भी बदला (Diverted Trains) गया है।
रेलवे (Indian Railway) की ओर से बताया गया है कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल (Lucknow Route) के जौनपुर-महगांवा रेल खंड पर काम चल रहा है। इसकी वजह से ट्रेनों के संचालन को लेकर यह फैसला लिया गया है। रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की गई है।
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस रेल खंड में ट्रैक के दोहरीकरण, प्री नॉन इंटरलॉक और नान इंटरलॉक का काम चल रहा है। इसके कारण यहां ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। लिहाजा रेलवे प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। इस फैसले में ट्रेनों के निरस्तीकरण, डायवर्जन और रनिंग टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यह फैसला दो फरवरी तक के लिए है।
डीआरएम एसके सापरा ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि लखनऊ रेल मंडल के बाराबंकी-अयोध्या और छावनी-अकबरपुर-जफराबाद सेक्शन पर देवराकोट स्टेशन के पास सब-वे बन रहा है। जबकि जौनपुर-महगांवा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण व नान-इंटरलाकिंग का काम चल रहा है।
इसके कारण 2 फरवरी तक रायबरेली से प्रतापगढ़ होकर जौनपुर के लिए जाने वाली इंटरसिटी निरस्त की गई है। इसी तरह से 1 फरवरी तक योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस और 31 जनवरी तक धनबाद-फिरोजाबाद एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ के रास्ते चलाया जाएगा।
और पढ़िए –Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन क्षेत्रों में पड़ेंगे ओले! IMD ने जारी किया ये अलर्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: