7 मई से पहले लखनऊ में किया गया मॉक ड्रिल का अभ्यास, देखें वीडियो

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ गया है जिसके चलते गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। इससे पहले ही यूपी की राजधानी लखनऊ में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया है, जिसका वीडियो सामने आया है। इसका मकदम युद्ध के हालत में लोगों को सुरक्षित बचने के लिए जागरूक करना है।

Mock drill

पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी। (File Photo)

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनावपूर्ण माहौल है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत कभी भी उस पर हमला कर सकता है, वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को कई राज्यों को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए। गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य 7 मई 2025 को प्रभावी ढंग से नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करें। यह मॉक ड्रिल इसलिए करवाई जा रही है ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 6 मई को राजधानी दिल्ली में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।

विज्ञापन

लखनऊ में मॉक ड्रिल से पहले अभ्यास 

पाकिस्तान के साथ संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल से पहले उसका अभ्यास किया गया। सायरन बजते ही लोग सतर्क हो गए और उन्हें बताया गया कि युद्ध जैसी स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कैसे करनी है।

विज्ञापन

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के तहत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी ताकि युद्ध जैसी स्थिति में लोगों को अपनी जान बचाने और दूसरों की सहायता करने के प्रति जागरूक किया जा सके। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कल प्रदेश के 19 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

यहां देखें वीडियो 

विज्ञापन

विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान निम्नलिखित बातों पर विशेष जोर दिया जाएगा

  • हवाई हमले के अलर्ट के समय सायरन बजाना।
  • हमले के समय नागरिकों, छात्रों आदि को स्वयं की सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित करना।
  • हमले के दौरान ब्लैकआउट करना।
  • महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को छिपाने की व्यवस्था करना।
  • लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना बनाना और उसका अभ्यास करना।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ