Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Video Call Gave Triple Talaq From Saudi Arabia: भारत में तीन तलाक पर कानून बनने के बावजूद भी इससे जुड़े मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। तीन तलाक बोलकर निकाह का रिश्ता तोड़ने का सिलसिला अभी भी जारी हैं। कानपुर में ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जहां 2022 में हुई शादी को युवक ने तीन तलाक कहकर तोड़ दिया गया है। ससुरालवालों की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाने के लिए बादशाहीनाका थाने गई थी। निकाह के दौरान 25 हजार मेहर तय किया गया था। 30 अगस्त 2023 को मोहम्मद सालिम नौकरी करने के लिए साऊदी अरब चले गए। फोन के जरिए बात होती रहती थी। पति ने वीडियो कॉल में पत्नी की आइब्रो बनी देखी तो वह इस बात पर भड़क गया कि उसने उसे फोन पर उसकी बात सुने बिना ही तीन तलाक दे डाला।
महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले मायके से रुपए और समान लाने का दबाव बनाते है। वह दहेज से खुश नहीं थे और एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे उसके साथ मारपीट करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर वह प्रयागराज से कानपुर लौट आई। पीड़िता ससुरालीजनों की प्रताड़ना सहन करती रही क्योंकि उसे लगता था कि जब पति साऊदी अरब से लौटकर आएंगे तो सब ठीक हो जाएगा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 अक्तूबर 2023 को पति ने उसे आईएमओ एप के जरिए रात के वक्त करीब 9 बजे वीडियो कॉल किया। पति थोड़ी देर तो बात करते रहे। फिर अचानक से गुस्सा होकर बोले कि मना करने के बावजूद तुमने आइब्रो बनवा ली। इतना कह पति ने फोन काट दिया। फिर उनका वाइस कॉल आया और कहा मेरे मना करने पर भी तुमने आइब्रो बनवाई है , इस वजह से मैं तुम्हे सब तरह के तलाक देकर विवाह बंधन से मुक्त करता हूं और तीन तलाक देकर फोन काट दिया।
तलाक देने की बात सुनक पत्नी ने पति को बहुत समझाने की कोशिश, कि उसने आइब्रों नहीं बनवाई है। मगर पति ने एक न सुनी और तलाक दे दिया। पीड़िता ने सीएम पोर्टल में भी शिकायत की है। इंस्पेक्टर बादशाहीनाका सुभाष चन्द्र ने बताया कि पीड़िता को लोहा मंडी चौकी इंचार्ज ने कई बार सम्पर्क किया कि वह आकर एफआईआर दर्ज करा ले मगर वह आई नहीं। कलक्टरगंज एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि इस मामलें को लेकर मेरे सामने कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई हैं। शिकायत आने पर उसपर तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।