यूपी में प्राइमरी स्कूलों के पेयरिंग के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यूपी सरकार ने जानकारी दी है कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी के स्कूलों की पेयरिंग नहीं होगी। सीतापुर में स्कूलों की पेयरिंग पर अगली सुनवाई तक बरकरार रखने के हाईकोर्ट ने आदेश दिए।
राज्य सरकार ने दी जानकारी
वहीं, राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया है कि एक किलोमीटर से कम दूरी वाले और जिन स्कूलों में 50 से अधिक बच्चे हैं, उनकी पेयरिंग नहीं की जाएगी। चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस जसप्रीत सिंह की बेंच ने सरकार को इस बारे में पारित आदेश को रिकॉर्ड पर लाने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 1 सितम्बर को होगी।
पेरेंट्स और बच्चों को मिली राहत
पेरेंट्स और बच्चों को बड़ी राहत मिल गई है। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सीतापुर में प्राइमरी स्कूलों के मर्ज करने पर रोक लगाते हुए मौजूदा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की डेट फाइनल की है और बताया है कि अपील करने वालों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।