'जगह कम थी, अचानक धक्का लगा और...', हाथरस में मचे 'मौत के तांडव' की प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई कहानी

Hathras Stampede News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की अनुमति से ज्यादा भक्त सत्संग में पहुंचे थे। लेकिन, सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एटा भेजा गया। घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव फुलराई के पास की है।

Hathras Stampede News

हाथरस में मची भगदड़

Hathras Stampede News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को बेहद भयावह घटना हो गई। यहां हो रहे एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 134 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन एक्टिव मोड में है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान भी कर दिया गया है। इस बीच न्यूज24 की टीम ने इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। पढ़िए इस घटना के गवाह लोगों ने क्या कहा।

विज्ञापन

इस भगदड़ की एक और प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया कि सत्संग के बाद सभी को वहां से निकलने की जल्दी हो रही थी। लेकिन रास्ता पर्याप्त चौड़ा नहीं था। अचानक पीछे से धक्का लगा और भगदड़ मच गई। वहीं, मौके पर मौजूद विनीत कुमार वार्ष्णेय नाम के शख्स ने दावा किया है कि घटना में 107 लोगों की जान गई है। विनीत कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि मैंने खुद अपने हाथों से गिनती की है। हालांकि, असल आंकड़ा 134 हो चुका है। जब कुमार विनीत ने यह दावा किया था तब मृतकों की संख्या 86 बताई जा रही थी।

विज्ञापन

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी हाथरस में हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आगरा के एडीजी और आलीगढ़ के पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने अगले 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपी सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और संदीप सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ