Hathras Stampede Latest Udpate : यूपी की हाथरस घटना में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एसआईटी और पुलिस की जांच के साथ ही अब न्यायिक आयोग भी मामले की छानबीन कर रहा है। इस हादसे में मरे 121 लोगों का असली जिम्मेदार कौन है? इसे लेकर अब भी संशय बरकरार है। इस बीच बाबा सूरजपाल के वकील एपी सिंह ने इस हादसे का कारण बताया।
बाबा के सत्संग को बदनाम करने की साजिश
नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध सूरज पाल खुद तो सामने नहीं आ रहा है, लेकिन उसके वकील ने इस हादसे को लेकर बड़ा दावा किया। वकील एपी सिंह ने इस घटना के जरिए बाबा के सत्संग को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जहरीले स्प्रे करने की वजह से अनुयायियों को सांस लेने में दिक्कत हुई और सत्संग में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें : Hathras Stampede Incident पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी का आया
बाबा की चरणरज के दौरान नहीं मची भगदड़ : AP सिंह
उन्होंने बाबा की चरणरज लेने के दौरान हुई भगदड़ की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने दावा कि 2 जुलाई के हादसे के पीछे बाबा के विरोधियों का हाथ है। 10-15 अज्ञात लोगों ने अपने कमर में स्प्रे बांध रखे थे। सत्संग खत्म होने के बाद उन्होंने अनुयायियों पर जहरीले स्प्रे किए थे, जिससे लोग बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हाथरस पहुंचा न्यायिक आयोग, सत्संग में मची भगदड़ की जांच, FIR पर पैनी नजर; राजनीतिक दलों से कनेक्शन!
घटनास्थल के आसपास वाले CCTV चेक करने की मांग
बाबा के वकील का बयान तब सामने आया, जब चश्मदीदों ने आरोप लगाया था कि बाबा की चरणरज के दौरान अफरातफरी मची थी। वकील एपी सिंह ने घटनास्थल के आसपास वाले सीसीटीवी को चेक करने की मांग की। जहां सत्संग हो रहा था, वहां से कुछ दूरी पर दो गाड़ियां खड़ी थीं, जिसमें जहरीले स्प्रे करने वाले लोग बैठे थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों के भी बयान दर्ज करवाएंगे, जिन्होंने स्प्रे की बात कही है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines