Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट फंसी, 7 लोगों की अटकीं सांसें

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रेटर नोएडा की सबसे चर्चित हाउसिंग सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज 1 के E 5 टावर में बृहस्पतिवार रात 11 बजे लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक 7 लोग फंसे रहे। इस दौरान लोगों की जान आफत में आ गई।

ecovillage 1 lift
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रेटर नोएडा की सबसे चर्चित हाउसिंग सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज 1 के E 5 टावर में बृहस्पतिवार रात 11 बजे लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक 7 लोग फंसे रहे। इस दौरान लोगों की जान आफत में आ गई। भीषण गर्मी के दौरान लोग एक दूसरे का हौसला बढ़ाते रहे। करीब 20 मिनट बाद लिफ्ट के अंदर फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया।

डीजी सेट से चल रहा था बिजली कनेक्शन
सोसायटी में पिछले 20 घंटे से लाइट नहीं आ रही है, जिस दौरान E टावर में लिफ्ट अटकी उस दौरान पूरी सोसायटी में डीजी सेट से बिजली का कनेक्शन चल रहा था। तभी तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट अटक गई। उसके बाद सभी को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया।

Advertisment

5 से 6 मंजिल के बीच की घटना
सोसायटी में फंसे निवासी ने बताया कि रात 11 बजे के करीब लिफ्ट 5 से 6 मंजिल के बीच में अचानक चलते-चलते रुक गई। कई बार आवाज लगाई गई, लेकिन करीब 20 मिनट तक उनको कोई मदद नहीं मिली। उसके बाद मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

सोसायटी में लगातार बढ़ रही समस्याएं
सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसायटी में लगातार समस्याएं बढ़ रही हैं। पिछले 20 घंटे से लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा पानी भी नहीं आ रहा था। अब लिस्ट में फंसे लोगों का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ