Greater Noida News: अंधेरे में डूबे 7 हजार परिवार, जानें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों की दुखभरी कहानी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चर्चित हाउसिंग सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज 1 के निवासी बृहस्पतिवार पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। अभी तक सोसायटी में लाइट नहीं आई है।

Ecovillage Electricity Cut

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चर्चित हाउसिंग सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज 1 के निवासी बृहस्पतिवार पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। अभी तक सोसायटी में लाइट नहीं आई है। डीजी सेट से कुछ देर के लिए लाइट आती है और फिर कट जाती है। रात डीजल खत्म होने की वजह से डीजी सेट भी बंद हो गया। 7 हजार परिवार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने के कारण हाई टेंशन वैक्यूम सर्किट में खराबी आ गई, जिससे पूरे परिसर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे सोसाइटी के 52 टॉवरों में रहने वाले लगभग 7 हजार परिवारों को बगैर बिजली के दिन और रात गुजारना पड़ा।

पानी का भी संकट
निवासियों ने बताया कि डीजी सेट के सहारे बिजली दी जा रही थी, लेकिन कुछ घंटों बाद वह भी ठप हो गया। इस दौरान लोगों को पानी की आपूर्ति भी नहीं मिल पाई, जिससे स्थिति और विकट हो गई। किचन में भी पानी नहीं आया। इस वजह से खाना बनाने तक की दिक्कत सोसायटी में आ गई। यहां रहने वाले लोग खुद को कोस रहे है कि आखिर उन्होंने यहां घर क्यों लिया।

मेंटेनेंस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप
निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस एजेंसी की घोर लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। तकनीकी टीम द्वारा कई बार मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार हाई टेंशन सर्किट में फिर से फॉल्ट आ गया।

बारिश बनी मुसीबत
बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे मुख्य विद्युत प्रणाली प्रभावित हो गई। निवासियों का कहना है कि पहले भी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रही है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है।

एनपीसीएल की टीम कर रही काम
मेन लाइन को ठीक करने के लिए एनपीसीएल की टीम लगातार काम कर रही है। अभी भी काम चल रहा है। दावा किया गया है कि अगले 1 घंटे में बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बिजली नहीं आने की वजह से लोगों को पूरी रात नींद भी नहीं आई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ