ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में फिर हुआ बड़ा हादसा, प्लास्टर गिरने से स्कूटी और कार को हुआ नुकसान

Greater Noida West: हादसे के दौरान टावर की दीवार का एक बड़ा प्लास्टर का हिस्सा गिर गया, जो कि सीधे नीचे खड़ी एक गाड़ी और स्कूटी पर जाकर गिरा, प्लास्टर के गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे से वाहन मालिकों का काफी अधिक नुकसान हुआ। लोगों का आरोप है सोसाइटी की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

Greater Noida West Greater Noida News, नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा वेस्ट न्यूज

हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी और कार

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में गुरुवार सुबह एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। इस बार भी टावर की दीवार का प्लास्टर छूटकर गिरने से एक स्कूटी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले बीते शनिवार को भी इसी सोसाइटी में टावर की दीवार का प्लास्टर छूट कर गिर गया, जो कि सीधा नीचे खड़ी एक गाड़ी पर जाकर गिरा। प्लास्टर गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसाइटी का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

ओपन पार्किंग में खड़े थे वाहन

सोसाइटी लोगों ने बताया कि परिसर के ओपन पार्किंग में वाहन खड़े थे हुआ था, इस दौरान टावर की दीवार का एक बड़ा प्लास्टर का हिस्सा गिर गया, जो कि सीधे नीचे खड़ी एक गाड़ी और स्कूटी पर जाकर गिरा, प्लास्टर के गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे से वाहन मालिकों का काफी अधिक नुकसान हुआ। लोगों का आरोप है सोसाइटी की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है। जगह-जगह से प्लास्टर नीचे गिरने की शिकायत हो रही है। ऐसे में लोगों का बाहर खुले में टहलना भी सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन

स्ट्रक्चर ऑडिट और मरम्मत की

वहीं, बिल्डर प्रबंधन से कई बार सोसाइटी का स्ट्रक्चर ऑडिट और मरम्मत का कार्य करने की मांग की गई है, लेकिन प्रबंधन लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है, जिससे लोग काफी अधिक परेशान है।

विज्ञापन

कब-कब हुए इस तरह के हादसे

14 मई अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में 19वीं मंजिल के ऊपर से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा नीचे खड़ी गाड़ियों के ऊपर गिर गया। 5 मार्च इरोस स्मोपूर्णम सोसाइटी में नई बीएमडब्ल्यू के ऊपर गिरा प्लास्टर। 8 मई ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज 2 सोसाइटी में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। 10 सितंबर 2023 पंचशील ग्रीन्स वन समिति में सीमेंट का मालवा गिरने से गाड़ी का शीशा टूटा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ