Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत रोजा जलालपुर में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और मासूम साले की हत्या कर दी. इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 3 मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुई है.
ससुर के घर आया था आरोपी
पुलिस जांच में पता चला है कि पप्पू लाल (22) निवासी गजरौला (पीलीभीत) पिछले 10 दिनों से अपने ससुर नारायण लाल के घर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रोजा जलालपुर में रह रहा था. नारायण लाल और उनकी पत्नी रोज की तरह सोमवार को काम पर गए हुए थे. घर पर पप्पू लाल, उसकी पत्नी जसवंती (21) और 6 वर्षीय साला तेज प्रकाश मौजूद थे.
घरेलू विवाद बनी वजह
शाम करीब 4ः30 बजे पप्पू लाल ने घरेलू विवाद के चलते पहले अपनी पत्नी और फिर मासूम साले पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसने कमरे में जाकर पंखे के हुक से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. जांच में पता चला है कि पप्पू लाल की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी. वह काफी तनाव में था, ऐसे में आशंका है कि इसी तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठाया है.
मौके पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 20 हजार का कर्ज चुकाने के लिए व्यापारी की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला ?
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
17 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
17 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
22 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines