Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के लिहाज से खास तैयारी की है. 25 से 29 सितंबर तक एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के पहले दिन 25 सितंबर को विशेष अतिथियों के आगमन के चलते हवाई गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है. प्रधानमंत्री आगमन के चलते कल यानी बुधवार रात से परसों रात 12 बजे तक ड्रोन व गुब्बारा उड़ाने पर रोक रहेगी.
विशेष सुरक्षा योजना
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश में यह सुरक्षा रणनीति तैयार की गई है. आयोजन स्थल व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा चाक-चैबंद रहे, इसके लिए पुलिस ने कई स्तरों पर सुरक्षा उपायों को अमल में लाया है.
ये भी पढ़ें: Noida International Airport पर खुलेंगे 3 पेट्रोल पंप, आम नागरिकों को भी मिलेगी एंट्री
24 घंटे रहेगा हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध
ट्रेड शो के पहले दिन 24 घंटे के लिए ड्रोन, गुब्बारे, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर और रिमोट से संचालित हवाई उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह आदेश 24 सितंबर की रात 12 बजे से लेकर 25 सितंबर की रात 12 बजे तक पूरे गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट क्षेत्र में लागू रहेगा।
उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. यह प्रावधान सार्वजनिक सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले कृत्यों को रोकने के लिए लागू किया गया है.
पुलिस ने की अपील
कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करें. निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके.
ये भी पढ़ें: Delhi NCR को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
5 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
10 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
11 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
14 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines