उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र को बंधक बनाकर पीटा गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मानवीयता की हदें पार करते हुए छात्र से जमीन पर थूक भी चटवाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर अज्ञात नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्कूल से लौटते समय बनाया बंधक
यह पूरा मामला 26 जुलाई का है। पुलिस को दी शिकायत चिलुआताल थाना क्षेत्र खुटवा निवासी पूनम देवी ने बताया कि बेटा स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में सुनसान स्थान पर कुसहरा के रहने वाले दो नाबालिग लड़कों ने उसे रोका और जबरन पास ही मजनू चौकी क्षेत्र की एक हार्डवेयर की दुकान में ले जाकर बंधक बना लिया। वहां लोहे के पाइप से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर जमीन पर थूक चटवाया गया।
ये भी पढ़ें: बैड टच किया, अश्लील वीडियो बनाए और… पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव की पत्नी से छेड़छाड़, FIR दर्ज
नाबालिग को आई गंभीर चोट
बताया जा रहा है कि पिटाई के दौरान आरोपियों ने पीड़ित छात्र को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी से इस घटना की शिकायत की तो चौराहे पर दौड़ाकर गोली मार देंगे। पीड़िता की मां का कहना है कि मारपीट से उनके बेटे को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं और वह भय के कारण खुद को घर में कैद कर चुका है। अब वह स्कूल जाने से भी डर रहा है। वहीं इस मामले में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद ने भी वीडियो को एक्स पर शेयर कर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर में दो जगह एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली
वीडियो वायरल, पुलिस में दर्ज हुआ केस
पीड़िता की मां पूनम देवी ने बुधवार को चिलुआताल थाने में FIR दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था, जिसमें एक आरोपी स्कूल ड्रेस पहने छात्र को लोहे की पाइप से पीटते हुए और थूक चटवाते हुए दिखाई दे रहा है। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मां का कहना है कि स्कूल में पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, उसी रंजिश में यह घटना की गई है।
ये भी पढ़ें: UP: एनकाउंटर में ढेर हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों शूटर, 1-1 लाख रुपये था इनाम
दोनों आरोपी भी नाबालिग
उत्तरी गोरखपुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
3 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
4 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
10 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
12 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
13 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
13 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines