Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर में दो जगह एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और नोएडा में दो अलग-अलग जगह पुलिस एनकाउंटर हुआ है। दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

encounter noida (1)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और नोएडा में दो अलग-अलग जगह पुलिस एनकाउंटर हुआ है। दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस बदमाशों के संबंध में अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन

टप्पेबाजों से हुई पहली मुठभेड

विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि दनकौर कोतवाली पुलिस बीआईसी गेट के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कार सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो सामने से गोली चला दी गई। पुलिस की गोली से बदमाश विपिन यादव घायल हो गया जबकि उसके साथी विवेक शर्मा को मौके से पकड़ा गया है। दोनों बदमाश नोएडा ग्रेटर नोएडा में एक्टिव थे। टप्पेबाजी कर लूट की घटना को अंजाम देते थे। बदमाश इससे पहले भी 2018 और 2022 में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

घर में चोरी करने वाला बदमाश दबोचा

विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 24 थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान जुबेर के रूप में हुई है। वह दादरी का रहने वाला है। उसके दूसरे साथी मशील को मौके से कॉम्बिंग के दौरान धर दबोचा गया है। बदमाश घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाशों पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ