UP: एनकाउंटर में ढेर हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों शूटर, 1-1 लाख रुपये था इनाम

UP News: 6 महीने पहले पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पत्रकार के दोनों शूटरों को मार गिराया है। पुलिस पहले भी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी के हत्यारे। (1)

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी के हत्यारे।

विज्ञापन

UP News: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 6 महीने बाद पुलिस ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी के शूटरों को मार गिराया है। आरोपी संजय तिवारी उर्फ अकीस खान और राजू तिवारी उर्फ रिजवान खान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों पर हत्या, हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमें दर्ज थे। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। सीतापुर के पिसावां में गुरुवार को पुलिस और दोनों बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के हथियार जब्त कर लिए। 

पहले बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पिसावां महोली रोड पर पुलिस और एसटीएफ की टीम काम्बिंग कर रही थी। तभी दोनों शूटर बाइक से निकले। पुलिज ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शूटरों को गोली लगी। गंभीर हालत में दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया।

विज्ञापन

6 महीने पहले हुई थी पत्रकार राघवेंद्र की हत्या

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी सीतापुर के महोली में रहते थे। गत 8 मार्च को राघवेंद्र हेमपुर ओवरब्रिज पर दोपहर में दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने 34 दिनों के बाद हत्याकांड का खुलासा किया कि हत्या में पांच लोग शामिल थे। पुलिस ने कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी और उनके 2 परिचितों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन दोनों शूटर अभी तक फरार चल रहे थे।

कार्रवाई से पत्नी संतुष्ट नहीं

पुलिस की कार्रवाई से पत्रकार राघवेंद्र की पत्नी रश्मि बाजपेयी संतुष्ट नहीं हैं। बताया जा रहा है कि रश्मि ने मामले का खुलासा अपनी जानकारी में करवाने की मांग थी। साथ ही वह चाहती थी कि शूटरों को रश्मि को दिखाया जाए। रश्मि ने कहा कि पुलिस ने ऐसा नहीं किया। इस वजह से राघवेंद्र की पत्नी पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ