गाजियाबाद के मोदीनगर में परिजन कर रहे थे किशोरी का अंतिम संस्कार, पुलिस ने रुकवाया, जानिए क्या है मामला

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित विजयनगर में एक व्यक्ति की एक 16 साल की बेटी थी। बताया गया है कि सोमवार को उसकी 16 वर्षिय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Modinagar News, Modinagar Police, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad todays news, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद पुलिस, मोदीनगर न्यूज, मोदीनगर पुलिस, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद आज की खबर

मौके पर एकत्र लोग और पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में सोमवार को एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान लेकर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी और किशोरी की हत्या किए जाने की बात कही। जिसके बाद मौके पर पहुंची मोदीनगर पुलिस ने अंतिम संस्कार को रुकवा दिया और किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या का मानकर चल रही है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने श्मशान पहुंचकर रुकवाया अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित विजयनगर में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। बताया गया है कि इस व्यक्ति की दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से उसे एक बेटा है और दूसरी शादी से एक 16 साल की बेटी थी। बताया गया है कि सोमवार को उसकी 16 वर्षिय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम को मिली किशोरी की हत्या की सूचना

इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दे दी। सूचना देने वाले ने पुलिस को बताया कि किशोरी की हत्या हुई है। मामले की सूचना मिलते ही मोदीनगर थाना पुलिस फोर्स तुरंत श्मशान में पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान पुलिस ने अंतिम संस्कार को रुकवा दिया और किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की वीडियोग्राफी की और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृ़ष्ठया पुलिस को मामला आत्महत्या का लग रह है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ