हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में व्यक्ति को बातों में उलझाकर मोबाइल किया हैक, खाते से निकाल लिए 2.10 लाख रुपये

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधियों द्वारा अंजाम दी गई एक ओर साइबर अपराध की घटना सामने आई है। यहां अपराधियों ने गाजियाबाद की शिप्रा सन सिटी में रहने वाले एक युवक को व्हाट्सएप करके खुद को बैंक कर्मचारी बताया और उन्हे अपनी बातों के जाल में फंसाकर 2.10 लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए।

विज्ञापन
साइबर अपराध

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधियों द्वारा अंजाम दी गई एक ओर साइबर अपराध की घटना सामने आई है। यहां अपराधियों ने गाजियाबाद की शिप्रा सन सिटी में रहने वाले एक युवक को व्हाट्सएप करके खुद को बैंक कर्मचारी बताया और उन्हे अपनी बातों के जाल में फंसाकर 2.10 लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी ने ठगी की घटना को अंजाम दे दिया था। इस मामले में पीड़ित ने गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस से गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साइबर ठगों ने महिला से 8 लाख रुपये ठगे, जानिए कैसे की धोखाधड़ी

साइबर अपराधी ने खुद को बताया बैंककर्मी

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की शिप्रा सन सिटी में अग्रेसन सिंह अपने परिवार के साथ रहते है। उन्होने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। जिसके कुछ दिनों बाद फिर से उसी नंबर से कॉल आई, तो उन्होने कॉल को रिसीव कर लिया। इस दौरान फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उनके खाते में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। इस दौरान आरोपी ने उन्हे अपनी बातों में उलझाकर उनसे खाते की दिक्कत को दूर करने के नाम पर स्क्रीन शेयर करने की बात कही।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ठगे 5 लाख 19 हजार, जानिए कैसे की धोखाधड़ी

विज्ञापन

मोबाइल हैक करके निकाले रुपये

इस दौरान पीड़ित आरोपी की बातों में आ गए और उन्होने अपने मोबाइल की स्क्रीन शेयर कर दी। जिसके बाद आरोपी ने कुछ ही देर में उनके अलग-अलग खातों से 2.10 लाख रुपये कई बार में ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने उनके मोबाइल के पेटीएम एप से जुड़े खातों से ये रुपये निकालें है। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी ने उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद आरोपी ने फोन से संपर्क काट दिया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर 10.15 लाख की ठगी, जानिए कैसे दिया घटना अंजाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola