गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ठगे 5 लाख 19 हजार, जानिए कैसे की धोखाधड़ी

Ghaziabad News: साइबर अपराधी गाजियाबाद सहित एनसीआर में अलग-अलग तरह से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के बाद भी साइबर अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ऐसे ही दो मामलों में साइबर अपराधियों ने दो लोगों के खातों से 5 लाख 19 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

साइबर अपराध

विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर अपराधी गाजियाबाद सहित एनसीआर में अलग-अलग तरह से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के बाद भी साइबर अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ऐसे ही दो मामलों में साइबर अपराधियों ने दो लोगों के खातों से 5 लाख 19 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। रुपए कटने के मैसेज आने पर पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। कमाल की बात यह रही कि ना तो पीड़ितों के पास कोई ओटीपी आया और नहीं उन्होंने किसी तरह की जानकारी किसी से साझा की, मगर फिर भी उनके खातों से यह रकम ट्रांसफर हो गई। इस मामले में पीड़ितों ने गाजियाबाद पुलिस से गुहार लगाइ है।

खाते से कटे 3 लाख 49 हजार रुपए

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित निशांत कॉलोनी में शेषमणि अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि वह अशोक विहार कॉलोनी के पास पान की दुकान चला रहे हैं। शेषमणि ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनके खाते में 349058 रुपये थे। बताया गया है कि 2 दिन पहले अचानक उनके मोबाइल फोन पर खाते से रुपए कटने के मैसेज आने लगे। उनके पास बैंक अकाउंट से तीन मैसेज प्राप्त हुए, इसके बाद उन्होंने अपने खाते की जांच की तो पता चला कि खाते से 3 लाख 49 हजार रुपये निकल गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला साइबर सेल को भेज दिया है।

विज्ञापन

गूगल से नंबर सर्च करना पड़ा भारी

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज कुमार किराना की दुकान चलाते हैं। मनोज ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया की कुछ दिनों पहले उन्होंने दुकान पर लगे अपने पेटीएम खाते के साउंड बॉक्स को रिचार्ज करने के लिए गूगल से नंबर सर्च किया था। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से 1 लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए। उनके पास ना तो कोई ओटीपी आया और ना ही उन्होंने किसी से अपनी जानकारी साझा की। उसके बाद भी उनके साथ ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ