गाजियाबाद में निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर 10.15 लाख की ठगी, जानिए कैसे दिया घटना अंजाम

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधी अलग-अलग तरह से लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। आए दिन शहर में कहीं ना कहीं ठगी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला साहिबाबाद से सामने आया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

गाजियाबाद में मोटा मुनाफ दिलाने का लालच देकर ठगी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधी अलग-अलग तरह से लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। आए दिन शहर में कहीं ना कहीं ठगी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला साहिबाबाद से सामने आया है। जहां साइबर अपराधियों ने एक युवक को निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 10.15 लाख रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद में ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने गाजियाबाद साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

व्हाट्सअप पर मिला था लिंक

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित गरिमा गार्डन में गोविंद सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। गोविंद सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनके पास व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। जिसका उन्होंने लिंक ओपन करके देखा, तो उसमें निवेश से जुड़ी बातें और मुनाफे की बातें लिखी हुई थी इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया और निवेश के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप पर बातें करने लगे।

विज्ञापन

17 बार में ट्रांसफर कराए रुपये

व्हाट्सएप ग्रुप में लगभग 45 से अधिक लोग पहले से जुड़े थे। इसमें बहुत से लोग मोटे मुनाफे के मैसेज भी कर रहे थे। इसके बाद उन्हें भी निवेश करने की इच्छा हुई। इसके बाद आरोपियों ने मोटा मुनाफा देने की बात करते हुए लगभग 17 बार से अधिक हुए ट्रांजक्शन में कुल 10.15 लख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान आरोपियों द्वारा पीड़ित को एक ऐप भी डाउनलोड कराया गया था। जिसमें उनकी रकम काफी बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया, तो आरोपीयों ने विभिन्न तरीके के बहाने बनाने लगे और उनसे ओर रुपयों की मांग करने लगे। इसके बाद रुपए की मांग करने पर आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ