Ghaziabad News: केरल के पादरी पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, हिंदू संगठन का जमकर हंगामा, दो लोग गिरफ्तार

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। यहां मकान मालिक केरल के एक पादरी द्वारा लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करा रहा था। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट…

Ghaziabad News

धर्म परिवर्तन कराने का आरोप दो गिरफ्तार (News24 Repoter)

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने ऐसे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। यह मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से सामने आया है। आरोप है कि केरल के एक पादरी द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रार्थना कराई जा रही थी। मामले की सूचना पर रविवार देर शाम हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान घर में घुसने को लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने मकान मालिक और पादरी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को मौके से ईसाई धर्म की धार्मिक किताबें और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

हिंदू संगठन के लोगों ने किया जमकर हंगामा

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र स्थित राहुल विहार में प्रेमचंद का मकान है। बताया गया है कि रविवार देर शाम प्रेमचंद के मकान पर लगभग दो दर्जन महिलाएं एकत्रित थीं। इसी दौरान प्रार्थना सभा कराने के लिए राजेंद्र नगर निवासी पादरी विनोद वहां पर आया था। मामले की सूचना एक हिंदू संगठन के लोगों को लगी, तो वे मौके पर पहुंच गए। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने मकान में अंदर घुसने का प्रयास किया तो मौके पर जमकर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। पुलिस को मौके से ईसाई धर्म की धार्मिक किताबें और अन्य सामान बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

मकान मालिक और पादरी गिरफ्तार

इस मामले में क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मकान मालिक प्रेमचंद और पादरी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठन के लोगों का आरोप है कि आरोपी द्वारा महिलाओं और लोगों को कई तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी के लिए प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की जाती थी। फिलहाल इस मामले में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में बजरंग दल के नगर संयोजक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ