Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के रफीकाबाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि चाचा का अपने भतीजे से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
तालिब ने फोन कर बुलाया था कारखाने
एसीपी मसूरी लिपी नागायच ने बताया कि अफजाल और तालिब चाचा-भतीजे हैं। दोनों का डासना स्थित पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर तालिब ने अपने चाचा अफजाल को फोन कर रफीकाबाद स्थित अपने लोहे के कारखाने में बुलाया। दोनों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान तालिब ने अफजाल के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। घायलावस्था में अफजाल जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद तालिब ने कारखाने में रखे हथौड़े से अफजाल के सिर पर वार किए।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एसीपी ने बताया कि आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही खून से सना हथौड़ा और तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
27 mins ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 hr agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
14 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines