गाजियाबाद में फिर थूक कांड! होटल में रोटी बना रहे लड़के का Video Viral, अब पुलिस कर रही तलाश

UP Ghaziabad Modinagar Food Spitting Video Viral : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक और थूकने का मामला सामने आया है। एक होटल में थूककर रोटी बनाई जा रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही होटल में ताला लग गया।

Spit Case

गाजियाबाद में फिर थूक कांड।

UP Ghaziabad Modinagar Food Spitting Video Viral : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में फिर थूकने का मामला सामने आया है। होटल में रोटी बना रहे एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोटी पर थूकते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित मोदीनगर में यह थूक कांड हुआ। मोदीनगर के नाज चिकन होटल में एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा था। एक कस्टमर ने उसकी इस हरकत को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नाज चिकन होटल को बंद कर दिया गया और फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नए कारीगर ने की गंदी हरकत

इसे लेकर पड़ोस में रहने वाले व्यापारी शाहबाज ने कहा कि होटल के नए कारीगर की वजह से यह घटना हुई। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले होटल पर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। आपको बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘थूक जिहाद’ का नाम दिया गया। पुलिस ने पहले भी रोटी पर थूकने और पेशाब मिलाने के मामलों में एक्शन लिया था।

विज्ञापन

थूक कांड पर क्या बोले एसीपी?

विज्ञापन

इस मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मोदीनगर के गोविंदपुरी में रहने वाले प्रकाश सिंह ने बुधवार को थाने में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि वे नाज चिकन होटल में खाना खाने गए थे तो वहां पर इनके दोस्त ने देखा कि एक लड़का थूक लगाकर तंदूर रोटी बना रहा था। जब उन्होंने इसकी शिकायत होटल मालिक से की तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट करने की कोशिश की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ