गाजियाबाद में कांग्रेस का टूटा 'सपना', BJP 52089 वोटों से आगे

Ghaziabad Lok Sabha chunav Result: इस सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां कुल 51.37 प्रतिशत मतदान हुए हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी के वीके सिंह को 944503 वोट मिले थे।

अतुल गर्ग और डॉली शर्मा

अतुल गर्ग और डॉली शर्मा

Ghaziabad Lok Sabha Election Result 2024: एनसीआर की हॉट सीट में से एक गाजियाबाद पर कांग्रेस का जीत का सपना तीसरी बार टूटता नजर आ रहा है। अभी तक 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर बीजेपी करीब 52089 वोटों से आगे चल रही है। बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग को अभी तक कुल 175493 वोट मिलते हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा को 123504 वोट और बसपा उम्मीदवार नंद किशोर पुंडीर को 22319 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

बता दें गाजियाबाद लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट में से एक है। इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा जनरल वीके सिंह यहां पिछले दो बार से सांसद थे। इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार चुना था। इस बार इस सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान हुए थे। यहां कुल 51.37 प्रतिशत मतदान हुए हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में वीके सिंह को 944503 वोट मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ