UP Ghaziabad Crime News : दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोगों को रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक पिता ने अपने 10 साल के बेटे को मार डाला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह घटना गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र की है, जहां नौशाद ने अपने नाबालिग बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे की मां पहले ही पिता को छोड़कर जा चुकी है। इस पर आरोपी नौशाद ने दूसरी शादी कर ली। मृतक बच्चे की दादी ने बताया कि उसके पिता ने पहले भी उसकी पिटाई की थी। हत्यारोपी बार-बार चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई करता था, जिससे परेशान होकर नाबालिग कई बार घर से भाग जाता था।
यह भी पढ़ें : ‘सिंदूर-बिंदी लगानी छोड़ी…बार-बार बदलती थी कपड़े…’, स्कूल टीचर का सहकर्मी ने ही करा दिया धर्म परिवर्तन
सिर्फ 500 रुपये चोरी करने के शक में हत्या
इसी तरह नौशाद ने सिर्फ 500 रुपये चोरी करने के शक में 10 साल के बेटे की जमकर पिटाई की। इस दौरान मासूम कह रहा कि उसने चोरी नहीं की। इसके बाद भी हैवान पिता ने एक न सुनी और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे को दम तोड़ता देख पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें : दो लोगों के पीछे क्यों पड़ी ये महिला? 3 साल पहले बड़े कांड में फंसाया; अब रची अनोखी साजिश
दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, थाना भोजपुर पर वादिया शाहजहां पत्नी शमशाद निवासी त्यौड़ी तेरहबिस्वा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पौत्र अपने पिता नौशाद और सौतेली मां रजिया के साथ रहता था। ये दोनों आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। 500 रुपये चोरी करने के आरोप में शनिवार सुबह उसके साथ मारपीट की गई और उसके सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रजिया को हिरासत में ले लिया।
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
27 mins ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 hr agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
14 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines