Ghaziabad Conversion Case: ऑनलाइन गेमिंग से धर्मांतरण के आरोपी की मिली ट्रांजिट रिमांड; महाराष्ट्र से गाजियाबाद लेकर आएगी पुलिस
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ghaziabad Conversion Case: महाराष्ट्र में ठाणे की एक कोर्ट ने सोमवार को शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को 15 जून तक उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया। मुंबई के मुंब्रा का रहने वाला शाहनवाज एक कथित ऑनलाइन गेमिंग और धर्मांतरण रैकेट में वांछित था। उसे ठाणे पुलिस ने रविवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था।
आरोपी की ट्रांजिट रिमांड मंजूर करते हुए अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था और शाहनवाज को यूपी कैसे ले जाया जाएंगे, इस पर सवाल किया। यूपी पुलिस ने कोर्ट को सूचित किया कि वे आरोपियों को सड़क मार्ग से ले जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि एक मौलवी और शाहनवाज नाम के शख्स ने उसके बेटे को अवैध रूप से इस्लाम में परिवर्तित कर दिया। व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शाहनवाज और गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस बीच, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में एक रूपरेखा तैयार की है, जिसके माध्यम से सट्टेबाजी, उपयोगकर्ताओं के लिए हानिकारक और लत वाले खेलों को भारत में प्रतिबंधित किया जाएगा।
चंद्रशेखर ने एएनआई को बताया कि देश में यह पहली बार है जब हमने ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में एक रूपरेखा तैयार की है। इसमें हम देश में तीन प्रकार के खेलों की अनुमति नहीं देंगे। ये तीन कारण सट्टेबाजी, उपयोगकर्ता के लिए हानिकारक और लत है। देश में उन्हें प्रतिबंधित किया जाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: