Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने रूपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद व्यापारी ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी की और बदमाशों की तलाश की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि बैग में कितने रुपए थे। पुलिस की जांच करने में जुटी है।
हिंडन पुस्ता के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में प्रवेश विश्नोई अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्रवेश ग्रॉसरी का व्यापार करते हैं। उनकी शॉप इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 13 में है। बताया गया है कि सोमवार देर रात वह दुकान को बंद करके वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह हिंडन पुस्ता के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे रूपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाते हुए आतंकित किया और बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना को अंजाम देने के बदमाश बदमाश हिंडन की तरफ फरार हो गए। इसके बाद व्यापारी ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसीपी इंदिरापुरम और डीसीपी ट्रांस हिंडन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारी से पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश भी की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है की बैग में कितने रुपए थे। प्रथम दृश्य मामला संदिग्ध लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।