Ghaziabad News: गाजियाबाद की 61 सोसायटियों को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राउंड वाटर को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इन सोसायटियों को बनाने के दौरान पेयजल आपूर्ति का ठीक से इंतजाम नहीं किया गया, जिससे यहां ग्राउंड वाटर का प्रयोग किया जा रहा है। यहां की पेयजल सप्लाई भूजल दोहन पर ही टिकी है।
ग्राउंड वाटर को लेकर की मिली शिकायत
बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट में जिला भूगर्भ जल की नोडल अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने इसे पूरे मामले को लेकर बैठक की है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी ने सोसायटियों के ग्राउंड वाटर को लेकर अधिकारी से शिकायत की। बैठक के दौरान जिला भूगर्भ जल की नोडल सृष्टि जायसवाल इन 61 सोसायटियों में जलापूर्ति किस तरह से की जा सकती है, इसकी स्थिति भी साफ की जाए। बताया जा रहा है कि इन सोसायटियों में 5 लाख से अधिक लोग रहते हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा की सोसायटी में बड़ा हादसा, कार में आर-पार हुआ सरिया
एनओसी के नवीनीकरण के लिए मिले 20 आवेदन
बैठक में जानकारी दी गई कि नलकूप रजिस्ट्रेशन के लिए सात, एनओसी के लिए छह, एनओसी के नवीनीकरण के लिए 20 आवेदन मिले हैं। नलकूप रजिस्ट्रेशन के पांच और एनओसी देने के दो आवेदन स्वीकृत हो पाए हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में मस्जिद का इमाम गिरफ्तार, कारनामा जानकर रह जाएंगे हैरान
तीन आरओ प्लांट सील
बैठक में सोसायटी में पेयजल सप्लाई के लिए नगर निगम को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद को देने के लिए निर्देश दिया गया है, जिससे सोसायटी में अवैध रूप से हो रहे भूजल दोहन को रोका जा सके। बता दें कि गाजियाबाद में अवैध आरओ प्लांट और कार धुलाई सेंटर को लेकर छह शिकायतें मिलीं। इनमें से 3 प्लांट को सील कर दिया गया, वहीं तीन ने खुद ही अपने बोरवेल बंद कर लिए।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 100 लोग बीमार, गंदे पानी की सप्लाई से मचा हाहाकार
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
11 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
11 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
13 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
15 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines