---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 100 लोग बीमार, गंदे पानी की सप्लाई से मचा हाहाकार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर-4 स्थित एक सोसायटी में गंदे पानी की सप्लाई से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस प्रबंधन की लापरवाही से पिछले करीब एक सप्ताह से सोसायटी में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।

---विज्ञापन---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में गंदे पानी की सप्लाई का दौर अभी भी जारी है। लोग गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। इस बार ग्रेनो वेस्ट की आस्था ग्रीन सोसायटी में गंदा पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि लोगों को डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।

डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द से पीड़ित

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 4 स्थित आस्था ग्रीन सोसायटी में 100 से अधिक निवासी डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। लोगों का आरोप कि सोसायटी में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से समस्या हुई है। बताया जा रहा है कि एसटीपी और सीवर लाइन के कारण ऐसा हुआ है। लोग स्थानीय डॉक्टरों से अपना उपचार करा रहे हैं। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि मेंटनेंस प्रबंधन की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है।

ये  भी पढ़े:नोएडा-ग्रेनो वेस्ट में पानी के लिए हाहाकार, 2 लाख से ज्यादा लोग परेशान

---विज्ञापन---

एक सप्ताह आ रहा गंदा पानी

सोसायटी में करीब 1 हजार लोग रह रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से इस सोसायटी में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि शुरुआत में मेंटेनेंस प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस बीच लोग बीमार पड़ने लगे। इनमें करीब 25 से ज्यादा बच्चे हैं और बुजुर्ग भी 30 से अधिक हैं। लोगों का आरोप है कि बच्चों और बुजुर्गों को डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैंसी शिकायतें आ रही है। सोसायटी में लोगों का बुरा हाल है।

---विज्ञापन---

ये  भी पढ़े:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसायटी की महिलाओं ने काटा बवाल, बिल्डर की वजह से पानी को तरसे

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से की शिकायत

---विज्ञापन---

लोगों का कहना है कि बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। मेंटनेंस प्रबंधन का कहना है कि काम चल रहा है। जल्द ही साफ पानी आने लगेगा। लोगों का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से की है। इस संबंध में अथॉरिटी अधिकारी का कहना है कि सीवर लाइन में दिक्कत आने के कारण ऐसा हुआ है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है।

ये  भी पढ़े:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 6 हजार लोग पानी को तरसे, जुर्माने के बाद भी नहीं सुधरे हालात

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2025 05:47 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola