UP Love Jihad Rape Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में धर्म बदलकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता युवक के साथ 6 साल से संपर्क में थी। आरोपी जब महिला से मिला था, तो उसने अपना नाम शोएब की जगह सौरभ बताया था। आरोपी ने नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की। उसके बाद उसने मिलने के बहाने अपने घर बुलाया, और उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। आरोपी ने लड़की का रेप किया और इस दौरान उसने लड़की के वीडियों बना लिये।
लड़की के विरोध करने पर वीडियों वायरल करने की धमकी दी। इसके चलते आरोपी लड़की को धमकाकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की पर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। लड़की ने परेशान होकर पूरी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने महानगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
शोएब से सौरभ बनकर की दोस्ती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले सोशल मीडिया के जरिए सौरभ नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों की फोन पर बात होने लगी। 2019 मे उसने लड़की को घर पर मिलने बुलाया। सौरभ ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिला दी। जिसके पीते वो बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाएं, और लड़की का वीडियो बना लिया। पीडिता के होश आने पर उसने जब विरोध किया तो शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद कई बार आरोपी ने लड़की का रेप किया।
आरोपी निकाह के लिए दबाव बना रहा था
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पिछले दिनों शोएब उससे मिलने उसके घर पर आया था। इस दौरान शोएब के मोबाइल पर किसी की कॉल आई। कॉल उठाने पर दूसरी तरफ वाले युवक ने पूछा कि शोएब कहां है। सौरभ का नंबर बताने पर उसने शोएब की पोल खोल दी। जब पीडि़ता ने शोएब सेे इसके बारें में पूछा तो वह उसे धमकाने लगा। और वहां से चला गया।
बाद में पीड़िता को फोन कर धमकी देने लगा कि तुम्हारी कई अश्लील वीडियो रिकार्डिंग मेरे पास है। पुलिस को शिकायत करने की सोचना भी नही वरना मै वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा। साथ ही निकाहकर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। लड़की के विरोध करने पर शोएब उसे परिवार को मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर पीड़िता का कई बार रेप किया । साथ ही निकाह के इरादे से कई सादे कागज पर साइन भी करवा लिए।
इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर रेप, एससीएसटी एक्ट और यूपी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी शोएब महानगर में मौसी के घर रहता है। वहां से शोएब फरारा है। मामला दर्जकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines