नोएडा में गार्डन गैलेरिया के बाहर गोली चली, नशे में धुत लड़कों ने काटा बवाल

Noida Mall Firing News: नोएडा में एक बार फिर फायरिंग होने की खबर सामने आई है। गोलियां गार्डन गैलेरिया माल में चलीं और मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार भी किया है।

Firing
विज्ञापन

Noida Garden Galleria Mall Firing: नोएडा के गार्डन गैलेरिया माल में गोली चली है। लड़कों के 2 गुटों में लड़ाई और मारपीट हुई। इसके बाद बाहर आकर लड़कों ने गोलियां चलाई। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मारपीट फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन वारदात के वक्त लड़कों के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

घटना रविवार देर रात की है। फिल्म सिटी के पास सेक्टर-38 में बने गार्डन गैलेरिया माल में लड़कों के 2 गुटों में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। पहले लड़के आपस में भिड़े। गाली गलौज और मारपीट करते हुए बाहर आ गए। फिर उनमें से एक लड़ने ने फायरिंग कर दी। यह देखकर माल के सिक्योरिटी गार्ड दौड़े और उन्होंने फायरिंग करने वाले लड़कों को दबोचकर पुलिस को फोन करके बुलाया।

Advertisment

पहले भी माल में हो चुके 2 घटनाक्रम

पुलिस ने मौके पर आकर युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए युवकों ने अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के खुर्जा जिले के रहने वाले हैं। तीनों माल में ऑस्कर रेस्टो-बार में पार्टी कर रहे थे। इनमें से एक युवक का बर्थडे था, इसलिए पार्टी करने आए थे। उन्होंने शराब भी पी थी। वहीं पुलिस ने मामले में फायरिंग करने और अवैध हथियार रखने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में गार्डन गैलेरिया माल में ही बने ‘एफ बार एंड लाउंज’ में 2 गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। जुलाई में माल में ही 3 कांस्टेबलों ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चला दी थी। वे माल में घूमने आए थे, लेकिन पार्किंग से बाहर निकलते समय उनकी सर्विस पिस्टल से गोली चल गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही पूरे पुलिसस विभाग के लिए चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ