Greater Noida News: BJP विधायक की बेटी पर FIR, फ्लैट में घुसकर मां-बेटी से मारपीट का आरोप

Priyanka Nagar assault case: दादरी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका नागर समेत चार महिलाओं पर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं मामले को लेकर विधायक ने कहा कि राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Greater Noida News

मारपीट में घायल महिला। (Pic Credit- News24)

विज्ञापन

BJP MLA Tejpal Nagar Daughter FIR: सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर जीटा एक में पूर्वांचल हाइट्स सोसायटी के अंदर हुए विवाद में दादरी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका नागर समेत चार महिला पर एफआईआर दर्ज की गई है। कार में टक्कर लगने के बाद पूरा विवाद शुरू हुआ था। वहीं, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा है कि विपक्षी उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। विधायक का कहना है कि पूर्व में भी कई बार उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन हर बार विपक्षियों को मुंह की खानी पड़ी है।

दोनों तरफ से दर्ज हुआ केस

एक पक्ष की तरफ से जयश्री गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि शनिवार को वह बाजार से लौटी थी। उनकी कार सोसायटी में ही रहने वाली रेखा भाटी की कार से थोड़ी सी टकरा गई। इस बात को लेकर रेखा नाराज हुई। हालांकि उस दौरान मामला वही शांत हो गया। आरोप है कि रात के समय रेखा भाटी, पून भाटी, प्रियंका नागर व एक अन्य जयश्री के फ्लैट के अंदर घुस गई। एक साथ मिलकर जयश्री की पिटाई कर दी। उनके दो बेटी रिया व ईशा ने बीच बचाव किया तो उनको भी पीटा गया। मारपीट से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें जयश्री के चेहरे पर खून दिख रहा था। देर रात 12 बजे जयश्री अपने बेटियों के साथ खून से लथपथ अवस्था में कोतवाली पहुंची। मेडिकल के बाद मामले में प्रियंका नागर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Advertisment

रेखा ने भी दर्ज कराया केस

दूसरे पक्ष की तरफ से जयश्री गुप्ता पर केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि जयश्री ने रेखा की कार में जानबूझ कर टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। दोनों पक्ष की तरफ से केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए है। फुटेज इस मामले में अहम साक्ष्य है। हालांकि वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक पक्ष जयश्री के बाल पकड़ कर उसको पीट रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल है।

विज्ञापन

क्या बोली पुलिस?

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में नतीजे पर पहुंचेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ