News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री में शिलॉन्ग से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर के एक ढाबे से पुलिस ने अचेत अवस्था में गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि सोनम ने अपनी मां को फोन कर अपनी लोकेशन बताई थी और कहा कि वह गाजीपुर में है, ढाबे पर मौजूद है। इसके बाद उसे वहां से तुरंत ले जाएं। सोनम को अचेत अवस्था में देखकर पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी। बता दें कि राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे, जहां दोनों लापता हुए थे। उसके बाद 2 जून को राजा की लाश बरामद की गई थी, लेकिन सोनम गायब थी। इस बारे में मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा का भी बयान सामने आया था, जिसमें वह मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की बात कह रहे थे।
सोनम के मिलने के बाद उसे सखी-वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जो गाजीपुर में स्थित है। यह यहां का जिला अस्पताल है। यहां पर सोनम महिला पुलिस की देखरेख में है, जहां किसी भी पुरुष का जाना मना है। कहा जा रहा है कि पुलिस यहां आकर जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगी। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि सखी-वन स्टॉप सेंटर क्या है?
क्या है सखी-वन स्टॉप सेंटर? जहां सोनम रघुवंशी को रखा गया #Meghalayahoneymoon #couplemissing #Sohramissing #CBI pic.twitter.com/JLbgD9pf62
— shivani jha (@shivanijha19630) June 9, 2025
बता दें कि वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर (OSCC) जिसका उद्देश्य निजी और सार्वजनिक स्थानों, परिवार, समुदाय और कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। शारीरिक, यौन, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक शोषण का सामना करने वाली महिलाओं को, चाहे उनकी आयु, वर्ग, जाति, शिक्षा की स्थिति, वैवाहिक स्थिति, नस्ल और संस्कृति कुछ भी हो, सहायता और निवारण प्रदान किया जाएगा। बलात्कार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, तस्करी, सम्मान से संबंधित अपराध, एसिड अटैक या डायन-हंटिंग के कारण किसी भी तरह की हिंसा का सामना करने वाली पीड़ित महिलाएं सहायता के लिए इस केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।
#WATCH | Indore missing couple case: Visuals from outside Sakhi- One Stop Centre in Ghazipur, where Sonam Raghuvanshi, who was found at Kashi Dhaba on the Varanasi-Ghazipur main road, has been kept. https://t.co/AGDc6ZeozK pic.twitter.com/GrI4DZQ0v8
— ANI (@ANI) June 9, 2025
मेघालय पुलिस ने इस मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस मामले में कुल 4 आरोपी हैं, जिसमें 1 महिला के शामिल होने की खबर पहले भी सामने आ चुकी है। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों को एक साथ लेकर उनका आमना-सामना करवाएगी, जिससे इस मिस्ट्री की पूरी सच्चाई सामने आ सके। यह कांफ्रंटेशन जल्दी ही होगा, जिसमें सोनम सहित सभी आरोपी पुलिस के सामने बैठेंगे। साथ ही उनसे पूछताछ भी की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।