Ghaziabad: घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे की मौत, मां घायल, पति ने छिपकर बचाई जान

गाजियाबाद के मुरादनगर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक महिला और उसका बेटा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि महिला के पति ने किसी तरह कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां, बेटा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह बेटे की मौत हो गई।

Noida Crime News

Noida Crime News

विज्ञापन

गाजियाबाद के मुरादनगर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक महिला और उसका बेटा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि महिला के पति ने किसी तरह कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां, बेटा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह बेटे की मौत हो गई। इस मामले में घायल महिला के पति ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार मुरादनगर के ढेड़ा गांव में पिंटू अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया है रविवार की रात पिंटू अपनी पत्नी गुड्डी और अपने बेटे पंकज के साथ था। आरोप है कि इसी दौरान रात लगभग 9 बजे उनके पास के ही गांव में रहने वाला युवक प्रशांत अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में गुड्डी और उसका बेटा पंकज गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।अचानक हुई फयरिंग के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान महिला के पति ने किसी तरह कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

बेटे की उपचार के दौरान मौत

मामले की सूचना पर पहुंची मुरादनगर पुलिस ने घायल मां, बेटा को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के दौरान बेटे पंकज की सोमवार सुबह मौत हो गई, वहीं महिला गुड्डी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का कारण पुराना विवाद सामने आ रहा है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ