पति के घर से जाते ही ससुर बन जाता है 'असुर', थाने पहुंची बहु ने सुनाई आपबीती

Badaun Crime News: यूपी के बदायूं में एक महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसके पति ने इस मामले में चुप रहने को कहा है। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Father-in-law rapes daughter-in-law in Badaun

Badaun Crime News

Father-in-law rapes daughter-in-law in Badaun: यूपी के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका ससुर पिछले एक महीने से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के इलाके की रहने वाली विवाहिता ने म्यांऊ चौकी पहुंचकर पुलिस को अपनी पीड़िता बताई तो वे भी हैरान रह गए। विवाहिता ने पुलिस को आपबीती सुनाकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उसने बताया कि उसका ससुर पिछले एक महीने उसके साथ रेप कर रहा है। ससुर ये सब काम पति के घर से जाने के बाद करता है। विवाहिता ने बताया कि उसने यह बात अपने पति को भी बताई लेकिन उन्होंने इस मामले में उसे चुप रहने को कहा है।

विज्ञापन

इसके बाद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने विवाहिता को थाने भेजकर मामला दर्ज कराने को कहा। इसके बाद महिला क्षेत्र के अलापुर थाने पहुंची और ससुर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ