---विज्ञापन---

सलवार-सूट पहन गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया युवक; छोटी सी गलती से खुल गया राज, देखिए Video

Madhya Pradesh News: आशिकी की भूत जब चढ़ता है, तो कुछ भी हो सकता है। प्यार और जंग में जीत के लिए जो भी करना पड़े। वह जायज ही माना जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए लड़की बनकर पहुंच गया। लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण वह पकड़ा गया।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा कि लोग अपने प्यार को पाने के लिए किस हद तक चले जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने के लिए जो किया, वह अपने आपमें काफी हैरान करने वाला है। युवक ने फिल्मी स्टाइल में जो सोचा, वह उसे भारी पड़ गया। एक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए लड़की बनकर चला गया। सलवार सूट में लड़की की वेशभूषा में जाने पर उसे लगा था कि कोई नहीं पकड़ पाएगा। लेकिन कुछ महिलाओं ने उसे लड़की के घर से निकलते देखा, तो शक हुआ। जिसके बाद उसका राज खुल गया। लोगों ने उसे पीटकर आशिकी का भूत निकाल दिया।

यह भी पढ़ें:‘काॅलर पकड़ा…पिस्टल के बट से मारा…’ लखनऊ में मामूली बात पर शख्स ने दिखाई दंबगई, Video

---विज्ञापन---

लड़की सोनपुर मल्टी एरिया की बताई गई है। जिससे मिलने के लिए उसका प्रेमी लड़की बनकर आया था। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग युवक से सवाल पूछ रहे हैं कि वह कहां से है? यहां पर क्या करने के लिए आया था? युवक को लगा कि दोपहर को आजकल गर्मी अधिक पड़ रही है। जिससे मोहल्ला सुनसान हो जाता है। इसका फायदा उठाकर वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

महिलाओं ने देखा कि एक लड़की प्रेमिका से मिलकर घर से निकल रही है। महिलाओं को सलवार-सूट के नीचे जूते दिखे। जिसके बाद उन्होंने लड़के को पकड़ा और अपना चेहरा दिखाने को कहा। जैसे ही चेहरा दिखा, लोग हैरान रह गए। फिर लड़की के परिजनों को बुलाया गया। बाद में लोगों ने आशिक की जमकर पिटाई की। बता दें कि आशिक सागर जिले का रहने वाला है। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे यूजर्स की ओर से काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर अपने कमेंट भी कर रहे हैं।

First published on: May 27, 2024 08:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola