शादी के बाद दूल्हे का सच जान बिफरी दुल्हन, ससुराल जाने से इनकार; खाली हाथ लौटी बारात

Fatehpur Girl Cancel Marriage: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने फेरे लेने के बाद दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसकी वजह से दूल्हे को बिना दुल्हन बारात लेकर लौटना पड़ा। मामले के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Marriage

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बारात को बिना दुल्हन वापस जाना पड़ा। इस मामले के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं, इसी दौरान दूल्हे को चक्कर आया और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। यह देखते ही दुल्हन नाराज हो गई और उसने साथ जाने से भी इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष के लोगों ने काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन दुल्हन साथ जाने को तैयार ही नहीं हुई। आखिर में दूल्हे के परिजनों को बिना दुल्हन बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। मामला मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। शादी समारोह के दौरान हुई घटना के बाद दुल्हन ने साथ जाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि बारात मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार रात आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक असोथर थाना इलाके के गांव में रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी का विवाह मलवां थाने इलाके के रहने वाले एक युवक से तय किया था। शनिवार की रात को लड़की के गांव में बारात पहुंच गई थी। इसके बाद वर और वधू पक्ष के बीच हंसी-खुशी सारी रश्में शुरू हुईं। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के लोगों का शानदार स्वागत किया। शादी समारोह में आसपास के गांवों से भी मेहमान जुटे थे। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन ने मंत्रोच्चारण के साथ 7 फेरे भी ले लिए।

कलेवा खाने की रस्म के दौरान आया चक्कर

रविवार की सुबह दूल्हे को कलेवा खिलाने की रस्म दुल्हन पक्ष की ओर से अदा की जा रही थी, तभी दूल्हा चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। इसके बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूल्हे को मिर्गी की बीमारी है, इसकी वजह से चक्कर आया है। दूल्हा पक्ष ने कहा कि लड़के को किसी तरह की बीमारी नहीं है। परिजनों ने लाख मिन्नतें कीं, लेकिन वधू पक्ष लड़की को भेजने के लिए राजी नहीं हुआ। दुल्हन ने भी लड़के के साथ जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई, जिसमें एक-दूसरे का सामान लौटाने को लेकर सहमति बनी। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचित नहीं किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ